ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

एमी पुरस्कार विजेता लेखक जेने पेरेट का 85 वर्ष की आयु में निधन

लिवर फेलियर के चलते शुक्रवार को एमी विजेता राइटर जेने पेरेट का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उन्होंने वेस्टलेक गांव में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बता दें कि उन्हें ‘द कैरोल बर्नेट शो’ में राइटिंग स्टाफ के रूप में अपने योगदान के लिए जाना जाता था। जेने पेरेट के निधन की पुष्टि उनके परिवार की तरफ से की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरेट ने 1950 के दशक के मध्य में फिलाडेल्फिया में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में काम करते हुए शौकिया तौर पर कॉमेडी लेखन शुरू किया था। स्थानीय कॉमेडियन के लिए कई वन लाइनर्स से योगदान देने के बाद एक दोस्त के जरिए उनकी मुलाकात दिवंगत कॉमेडियन फीलिस डिलर से हुई। फीलिस डिलर ने जेने पेरेट को अपने शो ‘द ब्यूटीफुल फीलिस डिलर’ के लिए हायर किया और उसने कॉमेडी राइटिंग को फुल टाइम करियर बनाने का आग्रह किया। बर्नेट में अपने कार्यकाल के दौरान पेरेट को छह एमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया, जिनमें से उन्होंने तीन पुरस्कार 1974, 1975 और 1978 में जीते।

पेरेट ने ब्रिटिश-अमेरिकी कॉमेडियन बॉब होप के साथ भी लंबे समय तक काम किया। पेरेट ने होप के राइटिंग स्टाफ में करीब 28 वर्षों तक काम किया। टेलिविजन में काम के अलावा पेरेट ने 40 से ज्यादा उपन्यास लिखे। उन्होंने कई मैगजीन में आर्टिकल्स लिखे और कई कॉमेडी बुक लिखीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरेट के परिवार में उनकी 64 वर्षीय पत्नी जोआन, चार बच्चे हैं।

Related Articles

Back to top button