ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

विकास कार्य सही तरीके से कराऐ यह कहने पर सरपंच के लड़के ने किया हवाई फायर

भिंड के नयागांव थाना क्षेत्र के जखमौली गांव में पूर्व सरपंच के परिवार और वर्तमान सरपंच के परिवार के बीच वर्चस्व की लड़ाई का मामला सामने आया है। पूर्व सरपंच के भाई ने गांव में होने वाले विकास कार्यों को लेकर विरोध दर्ज कराया। यह बात वर्तमान सरपंच के लड़के को पसंद नहीं आई और उसने हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दे दी। नयागांव थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। ये घटना रात करीब 8:30 बजे की है। थाना प्रभारी कमल कांत शर्मा के मुताबिक जखमौली के रहने वाले धर्मवीर पुत्र केशव राजावत पूर्व सरपंच सुखवीर का भाई है। गांव में इन दिनों विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों को लेकर जेसीबी से गड्ढे खुदवा जा रहे हैं। विकास कार्यों में जेसीबी का उपयोग की जाने पर पूर्व सरपंच के भाई धर्मवीर सिंह ने विरोध दर्ज कराया। धर्मवीर द्वारा जेसीबी का उपयोग न करने को लेकर अड़ गया।इसी बात को लेकर वर्तमान सरपंच के पक्ष के लोग भी आ गए। यह मामला कुछ मिनटों में तूल पकड़ गया। गांव में कुछ समय में दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर जमकर बहस हुई। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान वर्तमान सरपंच जितेंद्र सिंह राजावत के लड़के अभिषेक ने हवाई फायर ठोकते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। यह घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। पूर्व सरपंच के समर्थकों ने थाने आकर पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस ने फरियादी धर्मवीर की शिकायत पर वर्तमान सरपंच जितेंद्र सिंह के लड़के अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नयागांव थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button