ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

जबलपुर में मतदाताओं को आकर्षित करने बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र

जबलपुर। मतदाताओं से पिछले कई दिनों से लगातार मतदान करने की अपील की जा रही है। इसके अलावा मतदाताओं को आकर्षित करने के आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जो बेहद सुशोभित नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर सजावट की गई है। मतदान केंद्रों को रंगोली, तोरण आदि से सजाया गया है।

सेल्फी पाइंट का उद्देश्य यह है, कि मतदान करने के लिए अधिक से अधिक लोग प्रेरित हो सकें

सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए है। जहां मतदान करने आए मतदाता सेल्फी ले सकेंगे। सेल्फी पाइंट का उद्देश्य यह है, कि मतदान करने के लिए अधिक से अधिक लोग प्रेरित हो सके। आदर्श मतदान केंद्र के अंदर की ओर से खिड़कियों पर पर्दे लगाए गए हैं। मतदान केंद्र में कालीन भी बिछाई जाएगी। स्वागत द्वार भी बनाया गया है। मतदान केंद्रों की सजावट देखकर हर मतदाता में में खासा उत्साह नजर आ रहा है। आज लोकतंत्र के महापर्व का दिन है। मताधिकार का प्रयोग कर मतदाता पर्व मनाएंगे। गोरखपुर की एक एकेडमी की छात्राओं ने वोट की अपील की।

महापर्व में बने भागीदार

पारुल वाघ ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हर किसी को भागीदार बनना चाहिए। मतदान देखकर एक बेहतर सरकार को चुनें। मतदान केद्रों में सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए है। परिवारजनों के साथ वोट डालने जाने वाली हूं। मतदान को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

वोट ही एक अधिकार है

राशी मेश्राम के अनुसार लोकतंत्र के महापर्व में वोट ही एक अधिकार है, जिससे हम अपनी मनचाही सरकार चुनने में मदद कर सकते हैं। मतदान के दौरान एक-एक वोट की कीमत होती है। इसलिए हर किसी को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए।

हर्षोल्हास के साथ होना चाहिए शामिल

माधवी भाटिया के अनुसार लोकतंत्र के महापर्व में हर किसी केा हर्षोल्हास के साथ भाग लेना चाहिए। यह हमारा अधिकार ओर कर्तव्य दोनों है। वोट का कोई मोल नहीं होता है। मतदान बिना किसी लालच में आए करेंं, ताकि अच्छे प्रतिनिध का चयन कर सकें। जो पहली बार वोट दे रहे, व अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

मतदान केंद्रो में की गई सजावट

निमिषा जायसवाल ने बताया कि मतदान केंद्रो को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है। इस बार मतदान को लेकर बहुत सारी चीजों में छूट दी जा रही है। प्रत्येक नागरिका का कर्तव्य है, कि मतदान करें। चुनाव लोकतंत्र की अनिवार्य कसौटी है।

Related Articles

Back to top button