ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

1.19 लाख रुपए था बकाया; लाइनमैन के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़े; केस दर्ज

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में लाइनमैन से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन 4 लोगों को नामजद करते हुए 5-6 अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। महेश नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई बिजली निगम के SDO की शिकायत पर की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है।मारपीट करते हुए लाइनमैन के कपड़े फाड़ेजानकारी के मुताबिक, लाइनमैन राकेश कुमार मतिदास स्थित शिव मंदिर के पास डिफॉल्टर घोषित होने पर मकान नंबर-120 का बिजली कनेक्शन काटने गया था। आरोप है कि यहां मकान मालिक ने लाइनमैन के साथ गाली-गलौज की। यही नहीं, प्रवेश कुमार, अनमोल, प्रवीण कुमार, रुबल ने अपने 5-6 अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए।कार्रवाई करने पहुंची बिजली निगम की टीम।1 लाख 19 हजार रुपए था बकायाSDO कर्ण सिंह ने बताया कि 1 लाख 19 हजार बिजली बिल का भुगतान न करने पर निगम द्वारा बिजली उपभोक्ता को डिफॉल्टर घोषित किया गया था। लाइनमैन राकेश कुमार 22 नवंबर को बिजली कनेक्शन काटने के लिए मतिदास नगर गया था। यहां उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। हालांकि आरोपियों ने बाद में बकाया बिल का भुगतान कर दिया है।महेश नगर थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने सरकार काम में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने समेत धारा 148/149/186/332/353/506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button