ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

नदी में डूबने से दो बहनों समेत तीन की मौत, दो लड़कियां डरकर घर भागीं ।

शहडोल में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में नदी में नहाने गईं 5 बच्चियों में से तीन की डूबने से मौत हो गई. इनमें दो सगी बहनें थीं. उनके साथ नहा रहीं दो अन्य बच्चियां डरकर भागते हुए घर पहुंचीं. उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी.मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सौंता गांव में शुक्रवार का है. यहां राजू पाल के घर में पारिवारिक कार्यक्रम था. इसमें शामिल होने के लिए बाहर से भी रिश्तेदार आए थे. दोपहर में राजू पाल की बेटी आरती (14), उसकी दो भांजी- पलक (12) और पारुल उर्फ शानू (8) समेत गांव की दो अन्य बच्चियां नदी में नहाने के लिए घर से निकल गईं. नहाने के दौरान आरती, पारुल और पलक नदी में डूब गईं. उनकी चीख-चिल्लाहट सुनकर साथ गईं दोनों बच्चियां भागकर घर पहुंचीं. परिजन जब तक वहां पहुंचते, उससे पहले गांव के ही नरेंद्र और वीरेंद्र यादव ने बच्चियों को बाहर निकाला. लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.मामा के यहां कार्यक्रम में आई थी दोनों सगी बहनेंपारुल और पलक का परिवार सीधी के सिलवार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उनके पिता हरीश पाल ने बताया कि मामा राजू पाल के घर आने पर बहुत खुश थीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button