ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

धारदार हथियार लेकर आम जन को डरा रहे थे दो बदमाश, पुलिस ने धर दबोचा

रीवा: रीवा शहर की सिटी कोतवाली पुलिस ने गंभीर वारदात से पहले दो बदमाशों को धर दबोचा है। सूत्रों की मानें तो बीती शाम अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर दो आरोपी आम जन को डरा धमका रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया है। शातिर बदमाशों के कब्जे से दो चाकू बरामद हुए है। जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि सुहैल खान उर्फ अन्नू पुत्र सकील खान और आजाद खान पुत्र आच्छू खान दोनों निवासी बिछिया को गिरफ्तार किया है। थाने में अपराध क्रमांक 1040/22 एवं 1041/22 आईपीसी की धारा 25-B आर्म्स एक्ट का कायम किया। इसके बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।आदतन अपराधी है दोनोंदोनों आरोपी सिटी कोतवाली थाने के आदतन अपराधी है। जिनके खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली थाने में मारपीट के कई अपराध पंजीबद्ध है। आए दिन मारपीट कर दहशत फैलाना मुख्य रूप से काम है। कई बार पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। लेकिन वारदात कर निकल जाते थे। काफी दिनों से पुलिस को इन बदमाशों की तलाश थी। जो बीते दिन पूरी हो गई है।

Related Articles

Back to top button