ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

AAP के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

आम आदमी पार्टी के गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक वायरल वीडियो के सिलसिल में गोपाल इटालिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। यहीं से दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई बड़े नेता गोपाल इटालिया के समर्थन में उतर आए हैं।

PunjabKesari

इटालिया के इस ट्वीट पर AAP संयोजक और दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “पूरी बीजेपी, गोपाल इटालिया के पीछे क्‍यों पड़ी हुई है।” आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को पटेल समाज के लोगों से इतनी नफ़रत क्यों है? गुजरात में गोपाल इटालिया की लोकप्रियता बढ़ने लगी, चुनाव में हार का डर सताने लगा तो दिल्ली में BJP की पुलिस ने गोपाल इटालिया को गिरफ़्तार कर लिया। पटेल समाज इस अपमान का बदला ज़रूर लेगा।

मंदिर न जाएं महिलाएं
बीजेपी ने हाल ही में गोपाल इटालिया का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने महिलाओं को मंदिर में न जाने की सलाह दी थी। वीडियो के अनुसार इटालिया कह रहे है कि, मैं माताओं और बहनों से अपील करता हूं कि कथाओं और मंदिरों में आपको कुछ नहीं मिलेगा, ये शोषण के घर हैं, अगर आपको आपका अधिकार चाहिए, इस देश पर आपको शासन करना हो, समान हक चाहिए। तो कथाओं में नाचने की बजाय, मेरी माताओं, बहनों ये पढ़ो (हाथ में एक किताब की तरफ इशारा करते हुए)।

पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी
इससे पहले गोपाल इटालिया का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वीडियो सामने आया था। इसमें गोपाल इटालिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरों को नौटंकी बताते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि क्या इससे पहले कभी किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी कोई नौटंकी की है?

Related Articles

Back to top button