ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
टेक्नोलॉजी

Smartphone Blast ! ये गलतियां हो सकती हैं आपके फोन के लिए खतरनाक

अगर आप स्मार्टफोन के साथ लापरवाही बरतते हैं तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि इसमें ब्लास्ट भी हो सकता है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इसे ब्लास्ट से बचा सकते हैं।कभी भी अपने स्मार्टफोन को ऐसी जगह पर ना रखें जो जरूरत से ज्यादा गर्म या सर्द हो, दरअसल इससे होता ये है कि स्मार्टफोन की बैटरी प्रभावित होती है। अगर आप बार-बार ऐसा करते हैं तो आपके स्मार्टफोन की बैटरी ब्लास्ट कर सकती है। ऐसे में स्मार्टफोन को कहीं पर भी रखते समय तापमान पर ध्यान जरूर दें। इससे आप स्मार्टफोन को सुरक्षित रख सकते हैं।

अगर आप डुप्लिकेट चार्जर से स्मार्टफोन को चार्ज कर रहे हैं तो ऐसा करने से बैटरी पर गलत प्रभाव पड़ता है। बैटरी कई बार जरूरत से ज्यादा तेजी से चार्ज होने लगती है या फिर जरूरत से भी कम स्पीड से चार्ज होती है और इसी वजह से इसका फ्लो बिगड़ जाता है। अगर बार-बार बैटरी के साथ ऐसा किया जाता है तो बैटरी जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाती है और इसमें ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है।

अगर आप स्मार्टफोन को ब्लास्ट से बचाना चाहते हैं तो ऐसे किसी दुसरे व्यक्ति के स्मार्टफोन चार्जर से चार्ज ना ही करें, इसकी वजह से स्मार्टफोन में दिक्कत आ सकती है। दरअसल दूसरे व्यक्ति के स्मार्टफोन का चार्जर ज्यादा पावर का हो सकता है और ऐसे में बैटरी ज्यादा हीट हो सकती है इसकी वजह से बैटरी में ब्लास्ट हो सकता है।

अगर आप स्मार्टफोन के लिए नई बैटरी खरीद रहे हैं तो ब्रांडेड बैटरी ही खरीदें क्योंकि आप ऐसा नहीं करेंगे और स्मार्टफोन में डुप्लिकेट बैटरी लगवाएंगे तो इस बात की काफी संभावना रहती है कि कहीं बैटरी में ब्लास्ट ना हो जाए। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें जिनमें डुप्लिकेट स्मार्टफोन बैटरी की वजह से ब्लास्ट हो चुके हैं।

कभी भी स्मार्टफोन को ज्यादा समय तक पॉकेट में ना रखें क्योंकि इसकी वजह से स्मार्टफोन कई बार जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है और इसकी बैटरी में बड़ा धमाका हो सकता है जो खतरनाक भी साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button