ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

मां-बेटे ने थाने में आत्मदाह की कोशिश की

गोरखपुर जिले के गगहा थाने में बुधवार की दोपहर पहुंची मां-बेटे ने आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों ने थाना परिसर में ही खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। पुलिस वालों ने दोनों को पकड़ कर आग लगाने से रोका।पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें दबाव बनाने के लिए मां-बेटे ने ऐसा किया है।जानकारी के मुताबिक, गगहा के हटवा निवासी वीना देवी (50) अपने पुत्र नंदन सिंह (24) के साथ बुधवार दोपहर गगहा थाने पहुंचीं। दोनों ने खुद पर बोतल में साथ लाया हुआ केरोसीन उड़ेल लिया। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने महिला व उसके बेटे को पकड़ लिया।वीना का कहना है कि पुलिस व स्थानीय नेता की शह पर गांव के दो लोग उनकी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करवा रहे हैं। जिसकी शिकायत वह जिलाधिकारी से मुख्यमंत्री तक कर चुकी हैं।इस संबंध में थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि जमीन के मामले में वाद न्यायालय में चल रहा है। महिला अपने पक्ष में दबाव बनाने आई थी। मां-बेटे का शांतिभंग में चालान किया गया है।

Related Articles

Back to top button