ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

दूसरे युवक के साथ बढ़ने लगी थी मां की नजदीकियां नहीं पसंद आई, हत्या कर शव बगीचे में फेंका

सतना: सिंहपुर के ओढ़की गांव में 4 दिन पहले मिले शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या उसकी मां के प्रेमियों ने ही की। आरोपियों ने उसकी मौत को खुदकुशी की शक्ल देने की कोशिश भी की लेकिन किसी और को फंसाने के लिए मृतक की जेब मे छोड़ा गए खत ने पर्दाफाश कर दिया। अंधी हत्या के इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सिंहपुर के ओढ़की में अथनहा बगीचा में 20 नवंबर को रवि अहिरवार (23) मिली थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में बाला प्रसाद अहिरवार उर्फ विधायक (65) निवासी ओढ़की एवं दीपक रजक (25) निवासी पडरौत को गिरफ्तार कर लिया।सिंहपुर टीआई शैलेंद्र पटेल ने बताया कि बगीचे में मिली रवि अहिरवार की लाश के साथ पत्र भी मिले थे। जिन्हें सुसाइड नोट के तौर पर छोड़ा गया था। उसमें लिखी बातें तो स्पष्ट नही हुई लेकिन लेटर की हैंड राइटिंग पुलिस को स्पष्ट हो गई। पत्र में लिखी हैंड राइटिंग दीपक रजक की थी। वह अक्सर बाला प्रसाद के कहने पर उसकी तरफ से मृतक की मां को पत्र लिखता था। उसी हैंड राइटिंग के पत्र मृतक के घर पर जांच के दौरान भी मिले थे। जिनसे पुलिस दीपक और फिर बाला प्रसाद तक पहुंच गई।65 साल के बुजुर्ग के साथ था प्रेम संबंधआरोपियों से हुई पूछताछ में पता चला कि रवि अहिरवार की हत्या बाला प्रसाद और दीपक रजक ने इसलिए की थी ताकि वे नत्थू अहिरवार को फंसा सकें। पुलिस ने बताया कि मृतक की मां का प्रेम प्रसंग पहले 65 साल के वृद्ध बाला प्रसाद के साथ था। उस दौरान बाला प्रसाद ने लगभग डेढ़ लाख रुपए भी मृतक की मां को दिए थे। बाला अनपढ़ था इसलिए वह दीपक से मृतक की मां को पत्र लिखवाता था।नत्थू को फंसाने की योजना बनाईबाद में बाला के साथ मृतक की मां की अनबन हो गई और नत्थू अहिरवार से उसकी निकटता बढ़ गई। बाला को यह नागवार गुजरा। उसने दीपक के साथ मिलकर नत्थू को फंसाने की योजना बनाई और रवि अहिरवार की रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। शव बगीचे में छोड़ कर मृतक की जेब में चिट्ठी रख दी।

Related Articles

Back to top button