ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
हरियाणा

घरेलू झगड़े में लाइसेंसी पिस्टल से दागी; पत्नी बोली- कार्रवाई नहीं करवानी, पुलिस जांच के बाद FIR

पानीपत: हरियाणा के सानीपत जिले के गांव गढ़ी बिंदरौली में कहासुनी के बाद पति ने पत्नी को गोली मार दी। छाती में गोली लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। हालत गंभीर होते देख महिला के देवर ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के बाद महिला के पति ने उसे गोली मारी। जिसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।यह दिए महिला ने बयानकुंडली थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला प्रवीन (38) ने बताया कि वह गांव बिंदरौली, जिला सोनीपत की रहने वाली है। उसका पति मनोज 22 नवंबर की रात करीब 10:15 बजे ड्यूटी से वापिस लौटा था। जिसने अपना लाइसेंसी पिस्टल अलमारी में रख दिया था।महिला ने बताया कि वह कपड़े प्रेस करने के लिए उसने अलमारी से कपड़े निकाले तो उसके बीच में रखी पिस्टल नीचे गिर गई थी। इसके बाद जब वह उसे उठाने लगी तो पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। जो गोली उसके सीने में लग गई। उसके देवर सतीश कुमार ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के वक्त उसका पति बाहर गया हुआ था। वह किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहती है।पुलिस जांच में यह हुआ खुलासाथाना पुलिस को सौंपी जांच रिपोर्ट में ASI सुनील ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर FSL टीम क साथ मौके का निरीक्षण किया। जिस दौरान सामने आया कि महिला द्वारा दिए गए बयान में प्रेस करते वक्त पिस्टल नीचे गिरना और फिर उठाते वक्त ट्रिगर दबकर गोली लगना, बिल्कुल असंभव है।खुफिया तौर पर पता लगा है कि प्रवीन देवी का उसके पति मनोज के साथ किसी बात को लेकर मन मुटाव चला हुआ है। शाम को भी इनके बीच कहासुनी हुई थी। वहीं, पुलिस को सूत्रों से यह भी पता लगा कि मनोज ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी प्रवीण को जान से मारने की नीयत से गोली मारी है।

Related Articles

Back to top button