ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

नगरपालिका का प्लास्टिक पोलीथीन प्रतिबंध अभियान

नगर पालिका का नो प्लास्टिक आभियान पीथमपुर में दुकानों से 25 किलो सिंगल यूज पॉलीथिन जब्त पीथमपुरएक घंटा पहले औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में लगातार नगर पालिका व प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड की की टीम ने बुधवार सुबह से ही दुकानदारों, रेहड़ी, सब्जी-फल की दुकानों पर कार्रवाई की। सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर कई दुकानदारों के चालान बनाए। सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया। एक पखवाड़े तक बाजारों में शहर के छोटे बड़े व्यापारियों को समझाइश देने के बाद आज नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक बीएस महते अपनी टीम के साथ दुकानों पर कार्रवाई करने पहुंचे। नगर पालिका का अमला देख दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक छिपाते नजर आए। अधिकारियों ने दुकानदारों से करीब 25 किलो सिंगल यूज पॉलीथिन जब्त की। रेहड़ी वालों पर पहली बार चलानी कार्रवाई भी की गई। 2300 रूपए का राजस्व वसूला गया। स्वास्थ्य निरीक्षक महते ने बताया कि यह कार्यवाही शहर के अलग-अलग क्षेत्र में लगातार जारी रहेगी। हम लोगों ने पिछले कई महीनों से दुकानदारों से अपील की थी कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। दुकानदारों इसका लगातार उपयोग कर रहे हैं। इसको देखते हुए स्वच्छता पखवाड़े के तहत हमने आज सख्ती दिखाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button