ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

शिवपुरी शर्ट की जेब फटी देख टीचर को आया गुस्सा, छात्र को बेरहमी से पीटा,

शिवपुरी शर्ट की जेब फटी देख टीचर को आया गुस्सा, छात्र को बेरहमी से पीटा, टेबल में सिर मारने से हुआ बेहोश* शिवपुरी शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर एक में पिता की मौत के बाद मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहे 9वीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां शिक्षक की पिटाई के बाद बेहोश हुए छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब डेढ़ घंटे बेहोश रहने के बाद छात्र ललित धाकड़ को जब होश आया तो उसने बताया कि उसकी शर्ट की जेब थोड़ी सी फटी हुई थी, जिसे देख शिक्षक दिलीप राय भड़क गए। उन्होंने पहले उसकी जेब को पूरी तरीके से फाड़ दिया फिर थप्पड़ों की बारिश कर दी। इस दौरान उसका सिर टेबल में जा लगा, जिससे वह बेहोश हो गया। इधर मारपीट करने वाले दिलीप राय ने कहा कि छात्र ललित अनुशासनहीनता कर रहा था। उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। प्रिंसिपल से जांच कर प्रतिवेदन मांगा गया है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button