ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
हरियाणा

लेबर चौक पर युवक पर चाकू-तलवारों से किया था हमला; साथियों की पहचान के प्रयास जारी

पंचकूला। हरियाणा के पंचूला में युवक पर चाकू व तलवार से हमला करने के मामले में एक आरोपी को सेक्टर 14 थाने पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विवेक इंदिरा कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। वारदात में शामिल रहे उसके साथियों की पहचान के प्रयास हो रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 अक्टूबर को रात्रि 11:30 बजे खड़क मंगोली से अपने घर जा रहा था। जब लेबर चौक के पास पहुंचा तो वहां पर 5 से 10 लड़के खड़े थे। उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह अपने मामा के घर चला गया। इसके बाद सभी आरोपी हाथों में चाकू, तलवार, लकड़ी, खंजर लेकर पहुंचे और उसे घेर कर से निकालकर उस पर हमला कर दिया।एक आरोपी ने हाथ में ली चोरी शिकायतकर्ता के पेट में मार दी।इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की शिकायतकर्ता के भाई के साथ पहले किसी बात को झगड़ा हुआ था। इसी के चलते आरोपियों ने उस पर हमला किया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर छह स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button