ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

भू-माफियों और मिशनरियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट के सामने करेंगे आत्मदाह

दमोह: दमोह में हिंदू जागरण मंच के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मंगलवार दोपहर कलेक्टर को एक ज्ञापन दिया है, जिसमें मांग की गई है कि भू-जिहाद करने वाले भूमाफिया और मिशनरियों के खिलाफ यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो सभी हिंदू संगठन बड़ा आंदोलन करेंगे और कलेक्ट्रेट के सामने आकर आत्मदाह करेंगे।कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने ज्ञापन लेने के बाद इन सभी मामलों में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। हिंदू जागरण मंच से जुड़े नित्या प्यासी ने बताया कि वह लंबे समय से भू-माफिया और मिशनरियों के खिलाफ आंदोलन करते आ रहे हैं। बीते 8 नवंबर को भी उन्होंने इसी संबंध में एक ज्ञापन दिया था, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा हिंदुओं को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हिंदू संगठनों में सक्रिय रहने वाले हीरा उर्फ कलू रैकवार जो कि उस समय ज्ञापन देने साथ में मौजूद थे उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है।उन्होंने कहा प्रशासन को जिन लोगों जिन पर कार्रवाई करनी चाहिए उन्हें छोड़कर जो लोग समाज के हित में काम कर रहे हैं उन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अपने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि यदि शीघ्र ही इन सभी बिंदुओं पर सख्ती से कार्रवाई नहीं की जाती तो 2 दिन बाद दमोह बंद का आह्वान करेंगे और फिर एक बड़े आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट के सामने आकर आत्मदाह करेंगे। इस मामले में कलेक्टर ने कहा कि हिंदू जागरण मंच के द्वारा जो ज्ञापन दिया गया है, उसमें जो मांगे हैं उन सभी में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button