ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

​​​​​​​नसबंदी ऑपरेशन के बाद अस्पताल से घर गई महिला की हुई मौत, परिजन ने किया चक्काजाम

सागर: चक्काजाम कर रहे परिवार वालों को समझाइश देते हुए थाना प्रभारी।सागर के बंडा में नसबंदी के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया।जानकारी के अनुसार अभिलाषा पति राधे लोधी उम्र 26 साल निवासी बेई को परिवार को लोगों ने शुक्रवार को नसबंदी ऑपरेशन कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र बंडा में भर्ती कराया था। जहां उसका नसबंदी ऑपरेशन हुआ। जिसके बाद महिला स्वस्थ थी और उसे अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। लेकिन घर पर शनिवार को अभिलाषा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गई। परिवार के लोग तुरंत उसे बंडा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिवार के लोगों को अभिलाषा की मौत की सूचना मिली तो वह सदमे में आ गए।उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर नसबंदी ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम लगते ही सड़क पर जाम की स्थिति बनी। मामले की खबर मिलते ही बंडा थाना प्रभारी नवल आर्य और तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। परिवार वालों को आश्वासन दिया गया कि मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।अस्पताल में लगी मृतका के परिवार वालों को भीड़।नसबंदी ऑपरेशन के बाद हुई अभिलाषा की मौतमृतका के पति राधे लोधी ने कहा कि अचानक पत्नी की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बहन आकांक्षा ने आरोप लगाते हुए कहा कि नसबंदी ऑपरेशन कराने के बाद बहन अभिलाषा की मौत हुई है। उसके छोटे बच्चे है। अब उनका क्या होगा। बंडा थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चक्काजाम कर रहे परिवार वालों को समझाइश देकर शांत कराया गया।

Related Articles

Back to top button