ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

पहली बार दुनिया के सामने आई  तानाशाह Kim-Jong-Un की बेटी

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम बातें ही दुनिया के सामने आई हैं। हालांकि, यह पहली बार है जब किम जोंग ने दुनिया को अपनी बेटी से रुबरू कराया। समाचार एजेंसी केसीएनए ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मिसाइल परीक्षण की सबसे खास बात थी कि किम जोंग की बेटी भी उनके साथ मौजूद थी। वह अपने पिता का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही है।

किम जोंग अपने निजी जीवन के बारे में बहुत सी बातें छिपाकर रखते हैं। भले ही उनकी बेटी की तस्वीरें दुनिया के सामने आ गई हों, लेकिन उसके नाम के बारे में अभी भी किसी को नहीं पता है। अमेरिका स्थित स्टिम्सन सेंटर में उत्तर कोरिया के नेतृत्व विशेषज्ञ ने कहा है कि यह पहला मौका है, जब किम जोंग की बेटी को किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में देखा गया है।

जानकारों का कहना है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह के तीन बच्चे हैं। इसमें दो लड़कियां व एक लड़का है।

[ad

Related Articles

Back to top button