ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

खाने के पैसे मांगे तो रुममेट ने किया ईंटों से हमला; 24 वर्षीय आरोपी 70 वर्षीय मृतक को कहता था दादू

पानीपत: सिविल अस्पताल में साथी श्रमिकों के बयान दर्ज करती पुलिस।हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बोहली में रिफाइनरी की कंपनी में रसोईए के रूप में काम करने वाले बुजुर्ग की उसी के रूममेट ने ईंटों से हमला कर हत्या कर दी। बुजुर्ग रसोईया साथी से खाने के पैसे मांग रहा था।इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि आरोपी व मृतक दोनों एक ही गांव के थे। आरोपी, मृतक को दादू कहता था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से चला गया था।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने उसके साथी लेकर से भी पूछताछ की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को वारदात की सूचना दे दी गई है। पुलिस की टीमें आरोपी की धरपकड़ में जुटी है। शव का आज पोस्टमार्टम होगा।साथी श्रमिकों से पूछताछ करती पुलिस।करीब 2 सप्ताह पहले ही आया था पानीपतमूल रूप से पश्चिमी बंगाल के ईटा जिले के गांव कालामुटी का रहने वाला अमूलोपाल(70) करीब दो 2 हफ्ते पहले ही काम के लिए पानीपत आया था। यहां उसके गांव का छोटनपाल भी आया था। ये रिफाइनरी की पी मा‌णिकम कंपनी में काम करने लगे। इस कंपनी में 40 लोग काम करते हैं।यहां पर अमूलोपाल को रसोईए की नौकरी मिल गई। छोटनपाल लेबर के रूप में काम कर रहा था। दोनों गांव बोहली की पालाराम मार्केट में लेबर क्वार्टर में रह रहे थे। उनके साथ विधुत पहान व असत मंडल भी रहता था।देर रात सिविल अस्पताल में शव रखवाने पहुंची पुलिस एवं साथी श्रमिक।गुरुवार को नहीं गए काम परचारों गुरुवार को काम पर नहीं गए थे। अमूलोपाल गुरुवार को छोटनपाल से अपने खाने के पैसे मांग रहा था। दोनों के बीच इसी को लेकर विवाद हो गया और विवाद मारपीट में बदल गया। छोटनपाल ने इंटरलोकिंग टाइल से अमूलोपाल पर हमला कर दिया।उसके सिर, छाती व कमर पर वार किया गया। हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी छोटनपाल यहां से भाग गया। साथी श्रमिक उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।डॉक्टरों ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी के बारे में साथी लेबर से पूछताछ कर रही है। हालांकि सूत्रों के अनुसार आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button