ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

जल्द ही संवरने वाली है इन दो राशियों की किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

इंदौर। सुख के कारक शुक्र ग्रह ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इस समय शुक्र देव तुला राशि में विराजमान हैं। शुक्र इस राशि में कुल 25 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, क्रिसमस पर शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। इसका सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। इन 2 राशियों के लोग मालामाल हो जाएंगे। साथ ही इन्हें हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आइए, जानते हैं कि वे दो राशियां कौन-सी हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र ग्रह 25 दिसंबर को सुबह 6.45 बजे तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वृश्चिक राशि में गोचर के दौरान शुक्र 7 दिसंबर को ज्येष्ठा और 18 जनवरी को मूल नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद यह 18 जनवरी को रात 8.56 बजे धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मकर राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों को जमकर लाभ होगा। क्रिसमस से लेकर मकर संक्रांति तक मकर राशि वालों को बिजनेस में खूब फायदा होगा। करियर में इच्छा अनुसार सफलता भी मिलेगी। नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे।

कुंभ राशि

इस समय कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है। इस कारण इस राशि के जातकों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर के दौरान कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कारोबारियों को लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप खूब सारा धन कमा सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button