ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

मायके वालों ने पति और सास-ससुर पर तंग करने का आरोप लगाया, 3 पर केस

लुधियाना: पंजाब में लुधियाना के कस्बा जोधां में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। महिला की शादी को 7 वर्ष हुए थे। मायका वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष वाले उनकी बेटी को तंग करते थे, जिस कारण उनकी बेटी ने कोई जहरीली वस्तु निगली है। मरने वाली महिला की पहचान मीनाक्षी के रूप में हुई है। मीनाक्षी का मायका हरियाणा के रोहतक गांव लाखनमाजरा है।मीनाक्षी की बुआ अनिता ने बताया कि उसकी भाभी मुन्नी जालंधर नजदीक किसी रिश्तेदार का यहां भोग पर आई थी। इसके बाद वह अपने बेटी मीनाक्षी के घर गांव जोधां में रुक गई। अनिता मुताबिक मीनाक्षी ने अपनी मां मुन्नी को बताया था कि उसके ससुराल वाले उससे मारपीट करते हैं। वह उसे यहां से ले जाए। ससुराल वालों से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी खेतों में काम है। कुछ दिनों तक वह उसे भेज देंगे।अनिता ने बताया कि जैसे ही उसकी भाभी मुन्नी वापस रोहतक पहुंची तो अगले दिन ही बिचौले का फोन आ गया कि मीनाक्षी की मौत हो गई। मायका परिवार से मीनाक्षी के भाई हरीश कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मीनाक्षी का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।मीनाक्षी के भाई हरीश ने बताया कि उसकी बड़ी बहन मीनाक्षी का पति सुनिल उर्फ सन्नी नशा करने करता था। वह कोई काम नहीं करता था। वहीं ससुर होशियार सिंह और सास मीना भी मीनाक्षी से मारपीट करते रहते थे। इन्हीं लोगों से तंग हो उसकी बहन ने जीवन लीला समाप्त की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 306,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button