ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ग्वालियर

ग्वालियर में नाश्ता करने पर ग्राहक ने दुकानदार को रूपए दिए बाकि पैसे मांगना पड़ा भारी गर्म तेल ग्राहक पर डाला

ग्वालियर में नाश्ते के पैसे मांगने पर युवक ने खौलता तेल ठेले वाले युवक पर उड़ेल दिया। खौलता तेल युवक के शरीर पर गिरते ही वह बुरी तरह से झुलस गया घटना कंपू थाना क्षेत्र के कमलाराजा अस्पताल के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। यह है पूरा मामला ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के साहिबा की बगिया में रहने वाला 22 वर्षीय सुनील पुत्र आशाराम पाल नाश्ते का ठेला कमलाराजा अस्पताल गेट के पास लगाता है। रोजाना की तरह बीते रोज भी वह ठेला लगाए हुए था। इसी समय एक युवक उसके ठेले पर आया और नाश्ता किया और बगैर पैसे दिए जाने लगा। बिना पैसे दिए जाने पर सुनील ने उससे नाश्ते के पैसे मांगे, क्योंकि इससे पूर्व भी उक्त युवक उनके ठेले पर आकर नाश्ता कर गया था और पैसे नहीं दिए थे। इस पर युवक ने बाद में पैसे देने को कहा, लेकिन सुनील ने उधार करने से मना किया तो युवक लड़ने पर उतर आया। साथ ही कढ़ाही का तेल दुकानदार पर पटक दिया, जिससे कढ़ाई का तेल सुनील के शरीर पर कई जगह गिरा। पैर पर ज्यादा तेल गिरने से वह ज्यादा झुलस गया और वह दर्द से चिल्लाने लगा। इसी बीच मौके पर मौजूद अनिल, राजवीर तथा मोनू नाम के युवकों ने आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम होतम पाल निवासी घोसीबाड़ा चितेरा ओली का रहने वाला बताया। पर पुलिस आती उससे पहले ही आरोपी तीनों युवकों को धक्का देकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती करा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने पड़ताल के बाद आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस का कहना कंपू थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि नाश्ते के पैसे मांगने पर विवाद व गर्म तेल उड़ेलने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button