ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

आरोपी के परिजन केस वापस लने का बना रहे दबाव, 6 साल की मासूम का किया था रेप

अशोकनगर: सहराई थाना क्षेत्र में डेढ़ महीने पहले मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी का मकान तोड़ने की मांग का पीड़ित परिवार ने एसपी को आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि, आरोपी के परिजन केस वापस करने का दबाव बना रहे हैं जिसके चलते वह काफी परेशान हैं। ऐसे में परिजन मासूम बच्ची को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे वहां पर उन्होंने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित के परिवार ने बताया कि आरोपी ने उनकी मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची आज भी डरी और सहमी है उसका प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं। पुलिस ने केवल आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उसे भगाने के लिए उसका परिवार पूरा सहयोग कर रहा था, रायसेन भेजने के लिए गाड़ी भी मंगवा ली थी। उसके परिवार को भी गिरफ्तार होना चाहिए।पीड़िता की दादी ने बताया कि आरोपी के परिजन उसके घर आए और आकर कहने लगे कि तुमने हमारे बेटे को जेल भेजा है, आरोपी के परिजन आए और आकर कहने लगे कि हम तुम लोगों को गांव में नहीं रहने देंगे। राजीनामा करने के लिए जबरदस्ती दबाव बना रहे थे। परेशान होकर एसपी ऑफिस आरोपियों पर कार्रवाई की मांग का आवेदन दिया है।

Related Articles

Back to top button