ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

अनूपपुर के कोतमा कांग्रेस प्रत्याशी पार्टी का चुनाव चिन्ह कुर्ता और गमछा पहनकर पहुंचे

अनूपपुर। जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र से सुनील सराफ कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार हैं। मतदान के दिन एक बार फिर वह अपनी पहनावे को लेकर सुर्खियों में है।शुक्रवार को सुनील सराफ नगर पालिका कोतमा अंतर्गत मतदान केंद्र मतदान करने आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने सफेद कुर्ता पहना हुआ था उसमें कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह अंकित था साथ ही वह गले पर पार्टी आधारित गमछा भी रखे हुए थे। इस मामले को आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में देखा गया है। कांग्रेस प्रत्याशी जब मतदान केंद्र शासकीय बालक विद्यालय पहुंचे।

कक्ष में मौजूद चुनाव दल ने भी कोई रोका-टोका नहीं की

इस दौरान मतदान कक्ष में मौजूद चुनाव दल ने भी कोई रोका-टोका नहीं की। जबकि मतदान केंद्र में कोई भी व्यक्ति कोई भी चुनाव चिन्ह के साथ नहीं जा सकता लेकिन वहां मौजूद किसी भी कर्मचारी के द्वारा सुनील सराफ को रोका टोका नहीं। बताया गया कि पूर्व में भी सुनील सराफ इस तरह के विवादों में सामने आ चुके हैं। इंटरनेट मीडिया में प्रत्याशी सुनील सराफ के मतदान केंद्र में चुनाव चिन्ह से अंकित वस्त्र पहनकर जाने का वीडियो वायरल हुआ है। इसे भाजपा ने आचार संहिता का उल्लंघन माना है। मामले को जिला निर्वाचन अधिकारी अनूपपुर ने संज्ञान में लिया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने कहा कि इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी और एफआइआर दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Back to top button