ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

406 पर पहुंचा जिले का एक्यूआई, आज बारिश के आसार

सिरसा: आसमान में छाए धुएं में सांस लेना हुआ दूभर।जिले में सोमवार को हरसेक से आग की जीरो लोकेशन आई, फिर भी पॉल्यूशन से लोगों को राहत महसूस नहीं हुई। जबकि पीएम 2.5 का स्तर खतरनाक स्टेज 406 माइक्रोग्राम तक पहुंचा। बेशक पिछले साल के मुकाबले आग की लोकेशन में कमी आई है। लेकिन धुएं से सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन, पानी आना, रड़क जैसी की दिक्कतों से लोग परेशान हैं।अस्थमा रोगियों को भी परेशानी होती हैं। आसमान में फैला यह जहरीला धुआं सांस के रोगियों के लिए भी घातक है। जिसका कारण पड़ोसी राज्य पंजाब क्षेत्र में जलाए धान के अवशेष हैं। जहां से धुएं के गुबार जिले में आते हैं, मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक हवा का रूख बदलने से राहत मिलेगी।पिछले साल 14 नवंबर को फसल अवशेष जलाने की आई थी 44 लोकेशनजिले में पिछले साल 14 नवंबर को धान की पराली यानी फसलों के अवशेष जलाने की 44 लोकेशन आई थी।प्रशासन की सख्ती और किसानों की जागरूकता है कि सोमवार को कोई लोकेशन नहीं आई। बता दें कि पराली जलाना पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है और खेतों में नजर रखने को सेटेलाइट से मॉनीटरिंग जारी है। इससे किसान फसल अवशेष प्रबंधन की ओर अग्रसर हुए हैं । बल्कि 4 साल पहले 1931 किसानों ने पराली जलाई थी ।अब साल दर साल सुधरने लगी थी, 2019 में पराली जलाने के 495 मामले सामने आए थे, जिनमें 110 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 337 किसानों को 10 लाख 4 हजार रुपये जुर्माना लगाया था। हालांकि इस बार जिले के 85 एकड़ में किसान करीब 1680 क्विंटल पराली चुके हैं। जिनको सवा 2 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button