ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

ब्यूरोक्रेसी को दी नसीहत, बोले- देश संविधान से चलता है विचारधारा से नहीं

हरदा: सोमवार देर शाम भोपाल से बुराहनपुर जाने वाली भारत जोड़ो उपयात्रा मध्य भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में हरदा पहुंची है। इस दौरान हरदा में प्रवेश के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल पद यात्रियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत टाले, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई,अहद खान,अनिल सूरमा,रविशंकर शर्मा,मुजाहिद खान,शुभम सूरमा सहित अन्य कांग्रेस नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक मसूद ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हो रहा है। भारत जोड़ो यात्रा का नाम सुनते ही बच्चें,बुजुर्ग एवं दिव्यांग लोग भी इस यात्रा में शामिल हो रहे है। इससे साबित होता है कि राहुल गांधी ने देश को इस यात्रा के माध्यम से जो सन्देश देना चाहा था कि विपरीत परिस्थितियों में भी आप एक साथ मिलकर खड़े हो। भारत जोड़ो यात्रा में हमारा मकसद पूरा हो रहा है। लोग खुद तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में शामिल हो रहे है।मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सरकार को पत्र लिखने के सवाल पर विधायक मसूद ने कहा कि यह तो सरकार का दायित्व है। वह करे तो बेहतर है ना करे तो कोई बात नही। लेकिन ब्यूरोक्रेसी को यह बात समझनी चाहिए कि हम जो लड़ाई लड़ रहे है वह संविधान की लड़ाई है। देश संविधान से चलता है किसी विचारधारा से नही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को लेकर बड़ी बड़ी बात और दावा करने वाले नेताओं के क्षेत्र में किसान खाद,बीज एवं नहर के पानी के लिए परेशान है।सरकार का रवैया शुरू से ही ठीक नही है।ना जनप्रतिनिधियों के लिए ओर ना ही जनता के लिए जिले में 55 किलोमीटर चलने वाली यात्रा में शामिल लोग हरदा में रात्रि विश्राम कर मंगलवार सुबह खिरकिया के निकलेगी। जहां से खंडवा जिले में प्रवेश करेगी।

Related Articles

Back to top button