ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

बोले- अवैध माइनिंग के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करे, शिकायतकर्ताओं पर नहीं

चंडीगढ़: कांग्रेसी नेता सुखपाल खैरा की फाइल फोटो।पंजाब कांग्रेस के नेता सुखपाल खैरा ने भलान (आनंदपुर साहिब) में गैरकानूनी माइनिंग मामले की कार्रवाई में पंजाब सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि CM भगवंत मान सरकार की कथनी और करनी अलग है।सुखपाल खैरा ने पंचायत द्वारा गैरकानूनी माइनिंग के खिलाफ बार-बार प्रस्ताव लाने के बावजूद क्षेत्र में गैरकानूनी माइनिंग के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज करने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यदि ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ही आनंदपुर साहिब के वर्करों पर केस दर्ज किया जा सकता है तो AAP के आरोपी कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की वसूली की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की गई?खैरा ने CM से पूछा है कि आम आदमी और खास आदमी के लिए अलग-अलग कार्रवाई किन कारणों से है, क्या यही बदलाव की राजनीति है? खैरा ने कहा कि पंजाब की AAP सरकार ईमानदार राजनीति के बजाय अपने मंत्रियों का बचाव कर रही है।

Related Articles

Back to top button