ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

आफताब रोज रात 2 बजे श्रद्धा के टुकड़े जंगल में फेंकता था,18 दिन में ठिकाने लगाया

नई दिल्ली: श्रद्धा के पिता ने 8 नवंबर को पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।दिल्ली में 6 महीने पुरानी हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ। प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला ने लिव इन पार्टनर और प्रेमिका श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े किए और उन्हें 18 दिन तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाता रहा।पुलिस ने आरोपी आफताब को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। श्रद्धा अफताब के साथ रहने के लिए मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हुई थी।इस पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार समझते हैं…कौन थी श्रद्धा?26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। यहां वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी।आफताब-श्रद्धा कब और कैसे मिले?श्रद्धा और आफताब दोनों कॉल सेंटर में काम करते थे। यहीं दोनों की मुलाकात हुई। दोनों प्यार करने लगे। लेकिन दोनों के रिश्तों से परिवार वाले नाखुश थे। इसके चलते दोनों मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए और महरौली के एक फ्लैट में लिव इन में रहने लगे।झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा का कत्ल कियापुलिस के मुताबिक, 18 मई को झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। पुलिस ने बताया कि वह हर रोज रात को 2 बजे घर से निकलता और टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाता।बेटी ने फोन उठाना बंद किया तो परिवार दिल्ली आया18 मई के बाद श्रद्धा ने परिवार का फोन उठाना बंद कर दिया। इससे चिंता हुई और पिता विकास मदान बेटी का हालचाल जानने 8 नवंबर को दिल्ली पहुंचे। जब वे इसके घर पहुंचे तो ताला लगा था। उन्होंने महरौली पुलिस में शिकायत की और बेटी के अगवा होने का आरोप लगाया।आफताब का कबूलनामा- श्रद्धा शादी करने के लिए दबाव बना रही थीपिता की शिकायत पर पुलिस ने आफताब को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह शादी के दबाव बना रही थी। इसलिए तंग आकर हत्या कर दी। अब पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर श्रद्धा की बॉडी को सर्च करना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button