ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
पंजाब

4.1 मैग्नीट्यूड तीव्रता, पाकिस्तान के चिनिओट शहर से 8 किमी दूर मिला केंद्र

अमृतसर: अमृतसर सहित पंजाब के अन्य हिस्सों में सोमवार अलसुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ भूकंप विज्ञान से मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मैग्नीट्यूड थी, जो किसी भी इमारत को हिलाने में सक्षम है। वहीं इस भूकंप का केंद्र बिंदू पाकिस्तान में बताया जा रहा है।नेशनल सेंटर ऑफ भूकम्प विज्ञान से मिली जानकारी के अनुसार अलसुबह 3.42 बजे अमृतसर में 4.1 मैग्नीट्यूट तीव्रता के झटके महसूस किए गए।इसका केंद्र बिंदू 145 कि.मी. अमृतसर से पश्चिम में पाकिस्तान के चिनिओट शहर से 8 कि.मी. दूर आंका गया है, जो सतह से 10 किमी नीचे है। पाकिस्तान के चिनिओट में इसकी तीव्रता 4.2 मैग्नट्यूट आंकी गई। इस भूकंप से अभी तक किसी भी जानी-माली नुकसान की सूचना नहीं मिली है।दो दिन पहले दिल्ली कांपी थीदो दिन पहले दिल्ली-एनसीआर में शनिवार, 12 नवंबर 2022 की रात 7.57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई थी। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकलकर भागने लगे थे।

Related Articles

Back to top button