ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

शिंदे समर्थक विधायक सुहास कांदे ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादा भुसे पर उठाए सवाल

मुंबई । बालासाहेबांची शिवसेना यानी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थन वाली शिवसेना में भी नेताओं की नाराजगी सामने आई है। खबर है कि सीएम शिंदे के समर्थक विधायक सुहास कांदे ने पार्टी के कुछ फैसलों पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने नजरअंदाज करने के भी आरोप लगाए हैं। विधायक कांदे ने उम्मीद जताई है कि शिंदे उनकी परेशानियों को सुनेंगे।
नासिक से विधायक कांदे ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादा भुसे पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भुसे ने उन्हें क्षेत्र का विधायक होने के बाद भी जिले की अहम बैठकों में बुलाना बंद कर दिया है। कांदे ने कहा कि जिला स्तर पर संगठन में गलत लोगों को चुना गया है। विधायक ने जानकारी दी कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भी कर दी गई है।
नासिक जिले से आने वाले भुसे और कांदे दोनों ही नेता शिंदे समर्थक हैं। इधर, कांदे दावा कर रहे हैं कि वह अंतिम सांस तक शिंदे का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा यह सच है कि मुझे जिले की किसी बैठक में नहीं बुलाया जा रहा है। जिले से जुड़ा कोई फैसले लेने से पहले भी मुझे विश्वास में नहीं लिया जाता। उन्होंने कहा कि भुसे उनके साथ जिले की योजना या विकास कार्यों को लेकर चर्चा नहीं करते हैं।
बालासाहेबांची शिवसेना विधायक का कहना है कि उन्हें नियुक्तियों के बारे में अखबार से जानकारी मिली है। उन्होंने कहा नियुक्तियां गलत हैं, क्योंकि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए काम नहीं करते। दुर्भाग्य से यह पार्टी की बढ़त को प्रभावित करता है। उनकी वजह से जिले में पार्टी में इनकमिंग बंद हो गई है। मैं नियुक्तियों के बारे में शिंदे साहब से शिकायत की है। उन्होंने कहा केवल उनके लिए मैं अपमानित होने और एक कदम पीछे लेने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं उन्हें अंतिम सांस तक नहीं छोड़ूंगा।

Related Articles

Back to top button