ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर से LIVE देखेंगे भक्त, बेतवा के कंचना घाट पर करेंगे दीपदान

निवाड़ी: PM नरेंद्र मोदी मंगलवार को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण निवाड़ी जिलों के मंदिरों में भी होगा। कई मंदिरों में इसकी तैयारी की है। इन मंदिरों में खाय सजावट की है। ओरछा के श्रीरामराजा सरकार मंदिर परिसर में कार्यक्रम का LIVE प्रसारण होगा। इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं।ओरछा के रामराजा सरकार के मंदिर और रामकला दिकग्रह के सामने लाइव प्रसारण दिखाने के लिए बहुत बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहेंगे। दिन भर यहां मंदिरों में छोटे मोटे आयोजन होने के बाद शाम को पर्यटन नगरी ओरछा के कंचना घाट में 500 दीपों को नदी में प्रवाहित किया जाएगा।निवाड़ी तहसीलदार संदीप शर्मा ने कल होने वाले आयोजनों को लेकर हजारों श्रद्धालुओं के श्रीरामराजा सरकार मंदिर में आने की संभावना जताई है। इसको लेकर पुलिस, प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। ओरछा में मंगलवार को दीपावली की झलक देखने को मिलेगी।ओरछा के रामराजा मंदिर में रंगीन लाइटिंग से सजावट की जा रही है।

Related Articles

Back to top button