ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कहा- कांग्रेस पहले पार्टी जोड़े फिर देश जोड़े

अनूपपुर; कोतमा विधानसभा अंतर्गत 9 नवंबर को कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के द्वारा भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत को कोतमा की गई। आज भारत जोड़ो यात्रा फुनगा होते हुए अनूपपुर पहुंची। यह भारत जोड़ो यात्रा जमुड़ी से होते हुए किरर तक जाएंगी। वहीं यह यात्रा 12 नवंबर को अनूपपुर- डिंडोरी की सीमा चंदन घाट में समाप्त होगी। डिंडोरी – अनूपपुर सीमा में ओमकर सिंह मरकाम को तिरंगा झंडा एवं संविधान सौंप कर यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा।वहीं, सुनील सराफ इस यात्रा में शामिल ना होकर अपनी एक अलग यात्रा शुरू की है। जो कोतमा के ग्रामीण क्षेत्रों से शुरू होगा वही खत्म हो जाएगी। 9 नवंबर को अलग-अलग यात्रा के बारे में जब सुनील सराफ से पूछा गया तो उन्होंने कहा किवकोतमा से और कोई यात्रा अधिकृत यात्रा नहीं निकाली गई हैं। कुछ भाजपा के टुकडो में पलने वाले दलाल तो चुनाव में भाजपा का कार्य करते हैं। भाजपा के इशारे में काम करते हैं। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस व प्रदेश संगठन प्रभारी को दे दी गई हैं। आने वाले समय में इन पर निश्चित ही कार्रवाई होगी।शब्दों के चयन में संयम बरतना चाहिएवहीं, जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ विधायक से पूछा गया कि सुनील सराफ ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए यात्रा के लोगों को भाजपा के टुकड़ों में पलने वाले लोग बताया था तथा भाजपा के इशारे में काम करने वाले लोग कहा था। तो उन्होंने कहा कि शब्दों का चयन करते समय संयम बरतना चाहिए एवं उत्साहपूर्वक कुछ भी बोलने से बचना चाहिए।भाजपा जिलाध्यक्ष ने भारत जोड़े यात्रा बताया हास्यास्पदभाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम से पूछा गया तो उन्होंने इस यात्रा को हास्यास्पद बताया और उन्होंने कहा कि कांग्रेस अच्छा होगा अपनी पार्टी जोड़े। उसके बाद देश जोड़ने का काम करे। कांग्रेस की पुरानी नीति रही है कि जो भी कांग्रेस से निकला, उन्होंने अपनी अलग कांग्रेस बना ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ के अजीत जोगी एवं शरद पवार का उदाहरण देते हुए कहा की दोनों ने कांग्रेस से निकलकर अपनी-अपनी पार्टी बनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अपने पुरानी नीति को कोतमा में भी अपना रही है। दोनों ही विधायक अपनी-अपनी कांग्रेस बनाकर अलग-अलग यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस एक साथ एकत्रित होकर एक यात्रा निकाल नहीं सकती तो वह कैसे देश जोड़ो यात्रा सफल कर पाएगी।

Related Articles

Back to top button