ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था जवान, नक्सल वारदात की आशंका

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, आरक्षक एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव गया हुआ था। गुरुवार की सुबह करीब 4:30 बजे कार्यक्रम स्थल के पास ही आरक्षक को अज्ञात हमलावरों ने गोलीमार दी। नक्सल वारदात की आशंका भी जताई जा रही है। मामला जिले के मारडूम थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, मृत आरक्षक का नाम नेवरु बेंजाम (32) है। जो बस्तर जिले के टुंडेर रेखाघाटी कैंप में पदस्थ था। 9 नवंबर को अपने परिजनों के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मारिकोडर गांव गया हुआ था। वहीं आज 10 नवंबर की सुबह कार्यक्रम स्थल में आश्रम के पीछे अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।इलाके के लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी है। जवान मौके के लिए रवाना हुए हैं। दरसअल, यह पूरा इलाका नक्सलियों का गढ़ है। इसलिए नक्सल वारदात होने की आशंका भी जताई जा रही है। जगदलपुर ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि, वारदात को अंजाम आपसी रंजिश के चलते दिया गया है या फिर यह नक्सल वारदात है, इन दोनों एंगल से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button