ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

सलमान खान ने लगाई एमसी स्टेन और शालीन की क्लास

सलमान खान ने Bigg Boss 16में कंटेस्टेंट शालीन भनोट और एमसी स्टेन के व्यवहार को लेकर बात की। सलमान खान ने कहा कि शो के कंटेस्टेंट्स की मां और बहनों को बिना किसी वजह के गाली दी जा रही थी। इसका कारण उन्होंने एमसी स्टेन और शालीन भनोट द्वारा शो के दौरान इस्तेमाल की जा रही भाषा को बताया। कलर्स टीवी पर शुक्रवार को आने वाले एपिसोड का छोटा सा प्रोमो वीडियो साझा किया गया, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान, शालीन और एमसी स्टेन नजर आ रहे हैं।

एपिसोड के प्रोमो वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- शुक्रवार के वार में सलमान ने ली शालीन और एमसी स्टेन की क्लास। वीडियो में एमसी स्टेन और शालीन घर के सभी सदस्यों के साथ बैठे थे। उस दौरान होस्ट सलमान खान ने उन्हें शो में गाली-गलौज को लेकर फटकार लगाई। सलमान खान ने कहा कि आप दोनों की हरकतों के कारण आपकी मां और बहनों को गाली क्यों मिलती हैं?

वीडियो में सलमान खान एमसी स्टेन और शालीन को चैलेंज करते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि दोनों कंटेस्टेंट ने शो के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। सलमान खान ने शालीन से कहा कि चलिए एक गेम खेलते हैं। मैं आपको फिल इन द ब्लैंक्स देता हूं, शालीन होशियारी नहीं। इसके बाद शालीन ने सलमान खान से सॉरी कहा। क्लिप के आखिर में दोनों के हाव भाव को देखते हुए सलमान खान ने उनकी नकल भी उतारी और कहा कि हमेशा ऐसे बर्ताव क्यों करते हो।

Related Articles

Back to top button