ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

चालक की दर्दनाक मौत; परिचालक घायल, आरोपी चालक मौके से फरार

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे एक ट्रक में कैंटर घुस गया। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के सूरत नगर निवासी कैंटर चालक राजपाल (25) अपने कैंटर में सामान भरकर चला था। कुंडली-मानेसर-पलवल पर गुरुवार की अलसुबह करीब ढाई बजे गांव सिलोठ के पास आगे चल रहे ट्रक में उसका कैंटर जा घुसा। हादसे में राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई।साथ ही कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कैंटर के परिचालक को भी चोटें आई है। सूचना के सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ स्थित नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने घायल परिचालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। साथ ही हादसे की सूचना राजपाल के परिजनों को दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद राजपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button