ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जो भी आतंकवादी संस्था या गतिविधियों से जुड़े हों, उन पर कार्रवाई हो – कमल नाथ

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) पर प्रतिबंध लगाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्‍होंने कहा कि जो भी संगठन या संस्‍था आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी हो, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। आमजन को सुरक्षा चाहिए। जनता को इससे कोई मतलब नहीं है कि आप किस पर कार्रवाई कर रहे हैं। जांच एजेंसियों को जो प्रमाण मिले हैं, वे सामने आने चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि पीएफआइ का पंजीयन कोई नया नहीं है। यदि वह पहले से इस तरह की गतिविधियों में संलग्न थी तो अब तक एजेंसियां क्या कर रही थीं। उनको अभी प्रमाण मिले या पहले, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। और सबूत ठोस होने चाहिए, बनावटी न हों। चुनाव के समय पीएफआइ को प्रतिबंधित करने को लेकर उठ रहे प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि उन्हें क्या प्रमाण मिले हैं। जो भी संस्था आतंकवादी संगठन के संपर्क में हैं या गतिविधियों से जुड़े हैं, उन पर कार्रवाई होनी ही चाहिए। अब यह नहीं हो सकता है कि किसी एक संगठन पर प्रतिबंध लगाओ और दूसरे को छोड़ दो। जनता को बताया जाना चाहिए कि जो कार्रवाई की गई है, उसका आधार क्या है। लंबे समय से संगठन द्वारा संचालित गतिविधि को लेकर खुफिया तंत्र की विफलता पर उठे रहे प्रश्न पर कमल नाथ ने कहा कि इसके कोई मायने नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button