ब्रेकिंग
मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ...
लाइफ स्टाइल

हड्डियां मजबूत करने के लिए इन फूड्स का करें सेवन

बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण हर उम्र के लोगों में हड्डियां कमजोर होने की शिकायत रहती है। इस वजह से आपको पीठ दर्द, जोड़ों में दर्द आदि समस्या का सामना करना पड़ता है। शरीर में कैल्सियम और विटामिन-D की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है। आप अपने डाइट में कुछ जरूरी सप्लीमेंट्स को ले सकते हैं, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं।केलेइसमें मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है,जो हड्डियों के विकास के लिए काफी मददगार है।रोजाना आप केले का सेवन कर सकते हैं। ये पाचन शक्ति के लिए भी जरूरी होता है।पालकपालक में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन-A और फाइबर पाये जाते हैं। ये हड्डियों को मजबूत करने में सहायक है। आप नियमित तौर पालक सेवन कर सकते हैं। आप सब्जी में शामिल कर खा सकते हैं। चाहें तो आप पालक का सूप भी पी सकते हैं।अनानसइसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-D, पोटैशियम और भी कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। जो शरीर में कैल्शियम की कमी को रोकता है। शरीर में आप इसकी पूर्ति के लिए अनानस का सेवन कर सकते हैं।पपीतापपीता में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है, जो शरीर के लिए आवश्यक है। आप डेली डाइट में पपीते का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से पाचन शक्ति भी मजबूत रहती है।स्ट्रॉबेरीस्ट्रॉबेरी में कैल्शियम, विटामिन सी, मैंगनीज और भी कई पोषक तत्व से भरपूर होते हैं। आप इसे डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। ये हड्डियों के संरचना में सहायता करती है।डेयरी प्रोडक्ट्सआप डाइट में दूध, पनीर, दही आदि को जरूर शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं।अंडाअंडे में प्रोटीन, विटामिन-D और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं। रोजाना आप एक-दो अंडे का सेवन कर सकते हैं। इससे हड्डियां स्वस्थ रहेंगी।

Related Articles

Back to top button