ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

इस बार 59 दिन का होगा सावन का महीना

 इस बार सावन 59 दिन का होगा। यानि श्रावण मास दो चरणों में रहेगा। सावन के महीने का शिवभक्त इंतजार करते हैं। इस महीने में पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है। इस बार शिव शक्ति का महीने सावन में दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह दुर्लभ संयोग 19 साल बाद बन रहा है। क्योंकि सुबह शिव शक्ति का महीना एक नहीं बल्कि 2 महीने का रहने वाला होगा।

बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉं सतीश सोनी के अनुसार सावन का महीना 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 अगस्त को समाप्त होगा। ऐसे में सावन का महीना इस बार 30 दिन के बजाय 59 दिन का होगा। साथ ही इस बार मलमास का भी सावन के महीने में रहना होगा। जिसे परसोत्तम मास और अधिक मास भी कहा जाता है। इस बार सावन पहले 13 दिन यानी 4 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास मलमास रहेगा। इसके बाद 17 अगस्त को फिर से सावन शुरू हो जाएगा। यानी दो चरणों में सावन का महीना मनाया जाएगा। इस बार सावन के महीने में मणि कंचन योग भी रहेगा।

बहेगी शिव भक्ति की बयार

इस बार सावन का महीना तकरीबन दो माह का होगा। यानि हर सावन में चार या पांच सोमवार ही पड़ते थे और शिवभक्त भगवान भोले की पूजा अर्चना करते थे। लेकिन इस बार सावन में आठ सोमवार पड़ेंगे। इसलिए इस बार दो महीने तक शिव भक्ति की बयार बहती रहेगी। इस दौरान शिव जी का अभिषेक, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, गंगा जल से अभिषेक किया जाएगा। साथ ही भक्त गंगा से कावंड भरकर भी लाएंगे और शिवजी को गंगा जल अर्पित करेंगे।

कुछ इस तरह रहेगे सावन के सोमवार

– पहला सोमवार 10 जुलाई

– दूसरा सोमवार 17 जुलाई

– तीसरा सोमवार 24 जुलाई

– चौथा सोमवार 31 जुलाई

– पांचवा सोमवार 7 जुलाई

– छठवां सोमवार 14 जुलाई

– सातवां सोमवार 21 जुलाई

आठवां सोमवार 28 जुलाई

Related Articles

Back to top button