ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारियल फोड़कर किया रवाना, गांव-गांव तक पार्टी-सरकार का संदेश ले जाएंगे

रायपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच यात्रा को रवाना किया।छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस ने किसान जोड़ो सम्मान यात्रा शुरू किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मंगलवार दोपहर बाद इसे रवाना किया। मुख्यमंत्री ने नारियल फोड़कर हरी झंडी दिखाई। इस यात्रा का पहला जत्था दंतेवाड़ा के लिए रवाना किया गया। अलग-अलग जत्थों के लिये 36 बसों का रथ तैयार किया गया है।किसान कांग्रेस की ओर से बताया गया, प्रदेश के प्रत्येक शहर और गांवों के बूथों में 36 किसान रथ के माध्यम से राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पहुंचाया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार की 36 जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की भी पूरी तैयारी है। किसान सम्मान यात्रा का समापन दिसंबर में होगा, जिसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा शामिल होंगे। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार हैं। किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ दिया।प्रदेश के 20 लाख किसानों का लगभग 11 हजार करोड़ का ऋण माफ हुआ। धान की कीमत वादानुसार 2500 रुपया प्रति क्विंटल दिया। इस वर्ष धान की कीमत 2640 एवं 2660 रुपया देगी। धान के अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, के माध्यम के कोदो, कुटकी, मक्का, गन्ना, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष एवं वृक्षारोपण करने वाले किसानों को 10 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दे रही है। पांच लाख से अधिक किसानों को स्थायी पंप कनेक्शन दिया गया। इस यात्रा के जरिये किसानों से इन योजनाओं पर भी बात की जाएगी।भारत जोड़ो पदयात्रा अलग चल रही हैकांग्रेस के मुख्य संगठन और अनुषांगिक संगठन भारत जोड़ो पदयात्रा का संचालन अलग से कर रहे हैं। इसमें अलग-अलग ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा हो रही है। पदाधिकारियों का कहना है, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट पर छत्तीसगढ़ नहीं है। इसलिए यहां सभी इकाईयां ब्लॉकों में पदयात्रा कर भारत जोड़ो का संदेश पहुंचा रही हैं।

Related Articles

Back to top button