ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
व्यापार

फिर आसमान छूने लगीं सोने की कीमतें

Gold Silver : सोना एक बार फिर सातवें आसमान पर पहुंचने की तैयारी कर रहा है। नया साल शुरू होने से पहले सोने और चांदी की कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी का दौर जारी है। मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की जमकर लिवाली की, जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना 113 रुपये की तेजी के साथ 54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, फरवरी डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 13,546 लॉट के कारोबार में 113 रुपये या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।उधर मजबूत हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 889 रुपये की तेजी के साथ 69,964 रुपये प्रति किग्रा हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 23,160 लॉट में 889 रुपये या 1.29 प्रतिशत बढ़कर 69,964 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। गौरतलब है कि 26 दिसंबर को बाजार बंद होने पर सोने और चांदी की कीमतें क्रमश: 54,677 रुपये प्रति 10 ग्राम और 69,075 रुपये प्रति किलोग्राम थीं।

Related Articles

Back to top button