ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

कोविड के ओमीक्रोन स्वरूप से निपटने के लिए एमआरएनए आधारित बूस्टर टीके की शुरुआत, कोविड सुरक्षा के तहत पांचवा टीका

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कोविड के ओमीक्रॉन स्वरूप से निपटने के लिए एमआरएनए आधारित बूस्टर टीके की शुरुआत की। एक बयान के अनुसार जेमकोववैक-ओएम कोविड-19 के खिलाफ पहला बूस्टर टीका है जिसे जेनोवा द्वारा स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करके विकसित किया गया है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) और जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी) ने इसके लिए वित्तीय मदद दी है।

कुछ दिन पहले इस टीके को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी। जेमकोववैक-ओएम, कोविड-19 टीकों के त्वरित विकास के लिए सरकार के आत्मनिर्भर भारत 3.0 पैकेज के तहत डीबीटी और बीआईआरएसी द्वारा कार्यान्वित मिशन ‘कोविड सुरक्षा’ के तहत विकसित पांचवां टीका है।

सिंह ने कहा, ‘‘मौजूदा आपूर्ति श्रृंखला बुनियादी ढांचा इस टीके को विकसित करने के लिए पर्याप्त है। इसकी अनूठी विशेषता यह है कि यह टीका बिना सुई का इस्तेमाल किये बगैर भी लगाया जा सकता है।” बयान के अनुसार यह एक ‘इंट्राडर्मल’ टीका है जिसे एक सूई रहित उपकरण से दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button