ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

धार पुलिस बच्चे को थाने लाई, मैदान में ईट के नीचे छुपाकर रखे थे रुपए

धार: धार के मांडू रोड स्थित महालक्ष्मी कॉलोनी में सुने घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली हैं। चोरी करने वाले 12 साल के बच्चे को पुलिस लेकर थाने पर आई। जहां अधिकारियों के समक्ष बच्चे से घटना को लेकर पूछताछ की गई। नाबालिग बच्चे ने चोरी करने की बात को कबूल किया। साथ ही जिस स्थान पर चोरी के बाद रुपए छुपाकर रखे थे। उसके बारे में भी जानकारी दी। ऐसे में पुलिस टीम नाबालिग बच्चे के घर पर पहुंची, जहां से चोरी गई रकम पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी नाबालिग बच्चें ने घर के सामने मैदान में एक ईंट के नीचे पूरा नगदी छुपाकर रखा था। पिता के डर के कारण बच्चा रुपए घर नहीं ले गया व उसे खर्च करने के इरादे से रखे हुए थे। इधर, आरोपी बच्चा नाबालिग होने के चलते थाने की कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।दरअसल 4 अक्टूबर को कॉलोनी में रहने वाले पटवारी राकेश पिता गबरु के मकान में चोरी हो गई थी। पटवारी के पड़ोस में रहने वाले वाले व्यक्ति ने घटना के दौरान एक बच्चे को देखा था, जिससे पूछने पर बच्चे ने पड़ोसी को बताया कि पटवारी उसे घर में कैद करके ले गया है। इस दौरान बच्चे ने पड़ोसी से पीने के लिए पानी मांगा, हालांकि पड़ोसी को शंका होने पर उसने घर मालिक को सूचना दी। कुछ देर में सरदारपुर में पदस्थ पटवारी को घर में एक बच्चे होने की जानकारी मिली।ऐसे में ड्यूटी समाप्त होने के बाद पटवारी जब घर पहुंचा तो उसने ताला खोलकर अंदर देखा, तब चोरी होने की जानकारी मिली। पटवारी ने अलमारी में रखी नगदी व सोने के आभूषण चोरी होने की बात पुलिस को प्रकरण दर्ज करवाने के दौरान बताई। प्रकरण की पूरी कार्रवाई सउनि रमेशचंद्र चौहान के द्वारा की गई। मीटर केबल पकड़कर छत पर पहुंचा चोरथाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि जिस मकान में चोरी हुई थी, उस दौरान पड़ोस के 1 व्यक्ति ने 12 साल के बच्चे को देखा था। उनके द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर क्षेत्र में ही बच्चें की जानकारी जुटाई जा रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को नाबालिग बच्चें के कॉलोनी के पीछे स्थित बस्ती में होने की जानकारी मिली। ऐसे में पटवारी, पड़ोसी को लेकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।जहां बच्चे की पहचान होने के बाद उसे थाने पर लेकर आए। नाबालिग ने बताया कि पटवारी इस मकान में 3 दिन पहले ही आया था, जिसे सामान रखते हुए देख लिया था। दोपहर के समय पूरी कॉलोनी में कोई नहीं था, ऐसे में नाबालिग बच्चा बाहर लगे चैनल गेट पर पैर रखकर मीटर की केबल को पकड़कर खिड़की के माध्यम से छत पर पहुंचा व घर के अंदर घुसकर चोरी की थी।

Related Articles

Back to top button