ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 3.79 लाख रुपये के बायोडीकम्पोजर खरीद कर अपना चेहरा में बर्बाद किए 23.27 करोड़ रुपये :हरीश खुराना

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना ने आज एक प्रेसवार्ता कर दिल्ली के खराब प्रदूषण पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा के बार-बार कहने के बावजूद केजरीवाल सरकार प्रदूषण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही और आज स्थिति यह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली को गैस चैंबर बना डाला है। आज दिल्ली में हवा का ए.क्यू.आई. लेवल 550 से ऊपर हो चुका है और ऐसी हवा खासकर बच्चों के लिए जहरीली ही नहीं बल्कि जानलेवा है। आज के प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता अजय सहरावत भी उपस्थित थे।
श्री खुराना ने कहा कि आरटीआई से इस बात का खुलासा हुआ है कि केजरीवाल सरकार ने पूसा इंस्टीट्यूट से बायो डीकम्पोजर का घोल दो साल के अंदर 3.79 लाख रुपये का खरीदा और फिर उसके छिड़काव करने में 64.12 लाख रुपये खर्च आए जबकि छिड़काव में सिर्फ किराए के ट्रैक्टर और टैंट का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि 23.27 करोड़ रुपये विज्ञापनबाज मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने चेहरा चमकाने के लिए खर्च कर डाले। जबकि ये सारी बातें भाजपा की नहीं बल्कि दिल्ली सरकार द्वारा ही दिए गए आरटीआई की है।
श्री खुराना ने केजरीवाल सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि अगर दिल्ली में बायो डिकम्पोजर घोल इतने ही असरदार साबित हुए तो उसे पंजाब में क्यों नहीं लागू किया जा रहा है क्योंकि पंजाब में 34 फीसदी पराली जलाने के मामलों में वृद्धि हुई है तो वही हरियाणा में 30 फीसदी की कमी भी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि बहुत सीधी बात है कि यह बायो डीकम्पोजर घोल वितरण सफल नहीं हो पाया है क्योंकि अगर यह सफल हुई है तो पंजाब में क्यों नहीं लागू हुई और अगर सफल नहीं हुई तो फिर इसके पीछे 23.27 करोड़ रुपये बर्बाद करने की क्या आवश्यकता थी। आखिर केजरीवाल दिल्लीवासियों के पैसों को अपने चेहरा चमकाने के लिए कब तक प्रयोग करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button