ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
उत्तरप्रदेश

श्याम प्रेस कंपाउंड में निशान चढ़ाने के बाद हुआ भव्य कार्यक्रम, 10 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

हाथरस: हाथरस में अलीगढ़ रोड स्थित श्याम प्रेस कंपाउंड में खाटू श्याम महाराज के मंदिर प्रांगण में बाबा के जन्मोत्सव पर 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई तथा अपने- अपने परिवारों के लोगों के जीवन की सुख समृद्धि उज्जवल भविष्य की कामना की।बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने को मंदिर पहुंचे। बाबा के दर्शन करने के बाद बाबा के भजनों की मस्ती में झूमे। मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा ने बताया कि श्री श्याम बाबा के महा बलिदान शीश दान के लिए उन्हें निशान चढ़ाया जाता है। यह उनकी विजय का प्रतीक है जिसमें उन्होंने धर्म की जीत के लिए दान में अपना शीश भगवान श्री कृष्ण को दे दिया था। जिससे श्याम बाबा सभी के हर बिगड़े कार्य बना देते हैं व भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं।जन्मोत्सव पर खाटू श्याम जी को सजाया गया।भजनों में नाचे भक्तभजनों की मस्ती में झूमे प्रेमी और बाबा को बोला हैप्पी बर्थडे श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर आशीष गॉड,संदीप, सौरभ सिंघल, माधव सिंगल, मोनू गॉड, चेतन कार्तिक अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, ऋषभ पंडित, अर्पित सिंगल,वैभव खंडेलवाल, जीतू तारेटिया, यश, अभय, अंकुर बंसल, ( सासनी ), पुलकित, विक्की, सुगम अग्रवाल, विशाल, चेतन गोयल दुबे, नीरज वर्षोंने आदि मौजूद रहे।देर रात तक खाटू श्याम के भजन सुनकर भक्त भक्ति में सराबोर रहे।

Related Articles

Back to top button