ब्रेकिंग
थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन...
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बोले- भाजपा ने भगवान राम और गौ माता के नाम पर वोट जरूर लिया, किया कुछ भी नहीं

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार शाम जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण में भगवान राम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इसी के साथ प्रदेश में भगवान राम के नाम पर राजनीति गर्म है। भेंट-मुलाकात से वापस लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को कहा, भाजपा ने भगवान राम और गौ माता के नाम पर वोट जरूर लिया, लेकिन किया कुछ भी नहीं।रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर प्रेस से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में भाजपा को 15 साल मौका मिला था। इन्होंने राम के नाम पर वोट लिया जरूर लेकिन किया कुछ नहीं। यहां भगवान राम की ननिहाल है, माता कौशल्या का मायका है। पूरी दुनिया में माता कौशल्या का एकमात्र मंदिर है। रमन सिंह 15 साल में वहां (माता कौशल्या मंदिर, चंदखुरी) झांके तक नहीं। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस जी का तो गांव है। उसके बाद भी उन्होंने कोई सुध नहीं ली। उन्होंने केवल वोट लिया चाहे वह राम के नाम पर हो या फिर राम के नाम पर। हमारी सरकार ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ का निर्माण शुरू किया है। पहले चरण में 9 जगह चिन्हित किया गया है। चंदखुरी और शिवरीनारायण में हमने कर दिया, दूसरी जगहों पर भी काम चल रहा है। हमारा काम चल रहा है तो इनको तकलीफ क्यों हो रही है। इनको मौका मिला था 15 साल तक। हमारे पौने चार साल में दो साल तो कोरोना में निकला। उसके बावजूद हम लोग लगातार काम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने भगवान राम की इस प्रतिमा का अनावरण किया है।कहा, ये गौ माता की सेवा नहीं कर सकतेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, इनको (भाजपा नेताओं को) तकलीफ ये है कि ये गाय के नाम पर वोट मांग सकते हैं, गौ माता की सेवा नहीं कर सकते। गोठान इतने बने हैं कभी जाकर गाय को एक मुट्‌ठा चारा दे दें, यह कभी भाजपा नेताओं ने नहीं किया। वे कमी गिनाने जरूर जाएंगे। आप कमी गिनाइये यह आपका विपक्ष धर्म है। हम उसको सुधारते भी जाएंगे।खराब सड़कों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरायाप्रदेश में सड़कों की जर्जर स्थिति पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, वे ठीक से बनवाये होते तो आज मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ती। गारंटी पीरियड की सड़के उखड़ रही हैं। आपने कैसे बनवाया था। उन्होंने एक्सप्रेस-वे बनवाया था, कोई चल पाया? वह धंस गया।राज्योत्सव के लिए सोनिया-खड़गे को आमंत्रित करेंगेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार रात दिल्ली रवाना हो रहे हैं। उन्होंने बताया, शुक्रवार को उन्होंने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। वे नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई देंगे। उन्हें छत्तीसगढ़ आने के लिए भी आमंत्रित करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एक नवम्बर को आयोजित राज्योत्सव के लिए सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित करेंगे।

Related Articles

Back to top button