ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

डॉक्टरों के साथ करोड़ों की ठगी कर पति-पत्नी फरार

रायपुर | राजधानी के एक दर्जन डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ से 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले गुजरात के दंपत्ति विदेश भाग गए है। आरोपियों ने तगड़ी प्लानिंग के साथ लोगों को झांसा में लिया। आरोपी खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताता था। उसने फाफाडीह में ऑफिस खोला। जहां लोगों से मुलाकात करता था। दो साल तक लोगों को 5 फीसदी ब्याज के साथ पैसा वापस किया। इससे लोगों को आरोपी पर भरोसा हो गया। उसके बाद आरोपी ने बड़ी कंपनी में पैसा लगाने का झांसा दिया। झांसे में आकर अंबेडकर अस्पताल की महिला डॉक्टर ने 92.70 लाख कर्ज लेकर आरोपी को दे दिया। पैसा मिलने के बाद आरोपी अचानक गायब हो गया। उसने अपना ऑफिस और मकान दोनों खाली कर दिया।

एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि अब तक 10 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल फील्ड से जुड़े लोग सामने आए हैं। जिन्होंने आरोपी राकेश भभूतमल जैन और उसकी पत्नी शीतल जैन के पास पैसा निवेश किए है। आरोपियों ने 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ लोगों को झांसा में लिया। उनका पूरा पैसा लेकर फरार हो गए है। आरोपी राकेश जैन मूलत: गुजरात और उसकी पत्नी शीतल मुंबई की रहने वाली है। शादी के बाद दोनों रायपुर आ गए। आरोपी राकेश का भाई गुजरात में रहता है। उससे संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी दंपत्ति ठगी के बाद से अपने घर भी नहीं गए है। उनका फोन भी बंद हो गया है। दोनों कहां गए है यह उनके रिश्तेदारों को भी पता नहीं है। उनके विदेश भागने का शक है।

कर्ज लेकर आरोपी के पास निवेश किया पैसा
पुलिस ने बताया कि राकेश जैन और उसकी पत्नी ने लोगों का भरोसा जितने के लिए पहले छोटी-छोटी रकम ली। उन्हें 5 फीसदी ब्याज के साथ एक साल के भीतर वापस कर दिया। ऐसे तीन साल तक करते रहे। लोगों को हर बार पैसा वापस मिल जाता था। लोगों का भरोसा जितने के बाद अधिकांश लोगों को राकेश ने कर्ज लेने का झांसा दिया था। उसने झांसा दिया कि उनका पैसा वह व्यापार और बड़ी कंपनियों पर लगाएगा। इससे उन्हें हर साल 5 फीसदी ब्याज और पांच साल में दोगुना पैसा मिलेगा। कई लोगांे ने झांसे में आकर होम लोन, पर्सनल लोन लिया। अंबेडकर अस्पताल की डॉ. झरना साहू ने 95.40 लाख का होम लोन लिया। उन्हें 92.70 लाख रुपए मिले। उन्होंने पूरा पैसा राकेश को दे दिया। आरोपी पैसा मिलने के बाद भाग निकला।

चेक या कैश लेता था आरोपी
आरोपी राकेश चेक या कैश से पैसा लेता था। उसने अपने खाते में बहुत कम ही पैसा जमा कराया। वह अपनी पत्नी के खाते में पैसा जमा करता था। उसने कुछ पैसा शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट किया है। पुलिस ने बैंक से आरोपी के खातों की जानकारी मांगी है। आरोपियों का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है।

Related Articles

Back to top button