ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के गौरेला के पास रेल्वे ओव्हर ब्रिज और स्मृति वाटिका की स्ट्रीट लाइट जगमगाएंगे सौर ऊर्जा से डीएमएफ मद से 71 लाख रूपए की लागत से लगेगा सोलर पावर प्लांट

(संवादाता चंद्रेसन पाटस्कर )  छत्तीसगढ़ गौरेला पेंड्रा मरवाही, 03 नवंबर 2022/ गौरेला के पास बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर बने जिले की सबसे बड़ी रेल्वे ओव्हर ब्रिज की सभी स्ट्रीट लाइटे और ओव्हर ब्रिज के समीप नवनिर्मित स्मृति वाटिका की सभी स्ट्रीट लाइटे सौर उर्जा से जगमगाएंगे। इसके लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की विशेष पहल पर जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 71 लाख रूपए की लागत से सोलर पावर प्लांट प्रस्तावित है। सोलर पावर प्लांट की स्थापना छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अधिकरण (क्रेडा) द्वारा किया जाएगा। यह पॉवर प्लांट जनवरी 2023 तक स्थापित करने प्रस्तावित है।        क्रेडा के जिला प्रभारी ने बताया कि रेल्वे ओव्हर ब्रिज के सभी स्ट्रीट लाइटों को और स्मृति वाटिका के स्ट्रीट लाइटों को सौर ऊर्जा से संचालित करने के लिए निर्देश दिये गये है। सोलर पॉवर प्लांट स्थापित होने से फ्लाई ओव्हर ब्रिज के सभी स्ट्रीट लाइट एवं ब्रिज के समीप निर्मित स्मृति वाटिका की भी स्ट्रीट लाईटें सौर ऊर्जा से संचालित होगी। इससे कोयला आधारित बिजली की सहभागिता शून्य हो जायेगी। सोलर पॉवर प्लांट स्थापित होने से नगर पंचायत गौरेला एवं ग्राम पंचायत सारबहरा पर पड़ने वाला अतिरिक्त विद्युत शुल्क भार भी शून्य हो जायेगा। लोक निर्माण विभाग के विद्युत-यांत्रिकी शाखा द्वारा रेल्वे ओव्हर ब्रिज में 250 वॉट क्षमता की 100 स्ट्रीट लाईटों की जगह 90 वॉट की सोलर अधारित स्ट्रीट लाईटें स्थापित की जाएगी। सोलर लाइटों की रोशनी से यातायात सुरक्षा में भी सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button