ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पिपरिया स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ा डंपर, ड्राइवर सहित दो घायल

नर्मदापुरम: टक्कर से डंपर ट्रैक्टर के एक हिस्से में चढ़ गया।नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर सोहागपुर के पास डंपर और ट्रैक्टर-टॉली की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर और ट्रॉली के एक हिस्से पर डंपर चढ़ गया। हादसे में ड्राइवर समेत दो घायल हो गए। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे रानी पिपरिया नहर के पास हुआ। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को पिपरिया अस्पताल भेजा गया।सोहागपुर-पिपरिया के बीच में रानी पिपरिया नहर के पास राखड़ से भरे डंपर की रफ्तार तेज थी। सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में डंपर टकरा गया। ट्रैक्टर ड्राइवर सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचा। दोनों को पिपरिया भेजा गया। सूचना आधे घंटे पुलिस घटना स्थल पर पहुंच पाई।

Related Articles

Back to top button