ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

अखिलेश का भाजपा पर तंज, बोले, उपमुख्यमंत्री के छापेमारी के बावजूद स्वास्थ्य सुविधा में नहीं हो रहा सुधार

लखनऊ| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि उप मुख्यमंत्री छापेमारी करते रहते हैं। इन सबके बावजूद नतीजे में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक होने का नाम नहीं ले रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निर्देश पर निर्देश देते रहते हैं तो सरकारी अस्पतालों में हालत वही ढाक के तीन पात वाली है।

कहा कि उत्तर प्रदेश में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। अब तक इससे कई मौतें हो चुकी हैं। कई हजार डेंगू केस दर्ज किए जा चुके हैं। अस्पतालों में बीमारों की कतारें लगी हुई हैं। बुखार, उल्टी, दस्त के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। दिल के मरीजों की देखभाल भी ठीक से नहीं हो पा रही है। भाजपा सरकार ने कोरोना काल में जिस तरह लोगों को अनाथ छोड़ दिया था, वही रवैया इन दिनों भी दिखाई पड़ रहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि डेंगू के खतरे से भाजपा सरकार जिस तरह जानकर भी अनजान बनी हुई है वह खतरनाक स्थिति है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का जमीनी हकीकत पर कोई ध्यान नहीं है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री की मशहूर टीम इलेवन और टीम नाइन इस समय कहां हैं?

Related Articles

Back to top button