ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
दिल्ली NCR

साइबर ठगी: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर अमेरिका के लोगों से ठगी, 14 गिरफ्तार

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की थाना फेज-वन पुलिस ने स्वास्थ्य बीमा कराने के नाम पर अमेरिका के लोगों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-दो में एक कॉल सेंटर है, जिसमें अमेरिका में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य बीमा कराने के नाम पर ठगी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मार कर मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने सात कंप्यूटर, एक लैपटॉप आदि बरामद किया है। इन लोगों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि ये लोग अमेरिका में रहने वाले लोगों को बीमा कराने के नाम पर अपने जाल में फंसाते हैं, तथा उनसे अब तक करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button