ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

नपा अध्यक्ष ने योजना के नाम से किया पथ और वाटिका का लोकार्पण, फीता काटकर किया शुभारंभ

हरदा: प्रदेश सरकार एवं महिला बाल विकास विभाग की लाड़ली लक्ष्मी योजना तहत बुधवार को जिला मुख्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया ने लाडली लक्ष्मी पथ और लाड़ली लक्ष्मी वाटिका का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कमेडिया ने कहा कि बालिकाओं के सम्मान को बढ़ाने को लेकर सरकार की यह अभिनव पहल है। लाड़ली लक्ष्मी वाटिका को ‘थीम बेस्ड वाटिका’ के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इस वाटिका का उपयोग लाड़ली बालिकाओं के जन्मोत्सव एवं उनसे संबंधित सभी कार्यक्रमों में भी किया जाएगा।केंद्र के नारे को साकार करती है योजनाकार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ऋषि गर्ग ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की एक और बड़ी विशेषता है कि यह ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के नारे को सच्चे अर्थों में साकार करती है। इस योजना को पढ़ाई से जोड़ने का उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई पैसों की बाधा को दूर करना है। शासन की महत्वपूर्ण योजना है जिसे देश के अन्य राज्यों ने फॉलो किया है। बेटियों को बचाने और बेटियों को पढ़ाने के विजन को नई गति, नई ऊर्जा, नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।मप्र स्थापना दिवस समारोह के दौरान आयोजित लाड़ली उत्सव के तहत शहर में लाडली लक्ष्मी पथ के रूप में पोस्ट ऑफिस से नपा के बीच के रास्ते का चयन किया है। जिसमें लगभग 3000 वर्गफीट है। जिसके दोनों तरफ बालिकाओं हित को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी रहेगी। इसी तरह लाडली लक्ष्मी वाटिका हंडिया रोड पर सिविल लाइन स्थित नक्षत्र वाटिका को चुना है।लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधे से जो पर्यावरण को संतुलित बनाएं रखने के साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करेगा। इस अवसर पर कलेक्टर ऋषि गर्ग, जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया, महिला बाल विकास अधिकारी संजय त्रिपाठी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button